berinagFEATUREDLatestNewspithoragarhuttarakhand

लोक संस्कृति को बचाने में महोत्सव की अहम भूमिका-प्रमुख

न्यूज होम लाइव नेटवर्क

ब्लाक स्तरीय युवा महोत्सव

बेरीनाग। युवा कल्याण विभाग बेरीनाग के द्वारा जीआईसी बेरीनाग के सभागार में विकास खंड स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन करते हुए ब्लाक प्रमुख विनीता बाफिला ने कहा कि संस्कृति को बचाने के लिए इस तरह के महोत्सवों का आयोजन ग्रामीण स्तर पर भी होना चाहिए। जिससे छुपे ही प्रतिभाग को आगे आने का मौका मिल सके। महोत्सव में प्रस्तुत किये गये कलाकारों के की प्रस्तुति की सरहाना की।और अपने स्तर कलाकारों की मदद करने की बात कही। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत ने युवा कल्याण विभाग के द्वारा क्षेत्र के युवाओं के लिए किये जा रहे कार्यक्रमों की सराहाना करते हुए कहा कि युवाओं को इस तरह के मंचों में बड़चडकर प्रतिभाग करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य हरीप्रसाद लोहिया ने कहा अपनी संस्कृति को बचाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम का समय समय पर होना बहुत आवश्यक है।लोक नृत्य प्रतियोगिता में साधना इंटर कालेज खितोली की सांस्कृतिक टीम ने प्रथम स्थान,बालिका इंटर बेरीनाग की द्वितीय,महिला मंगल दल बेरीनाग तृतीय और लोकगीत में साधना इंटर कालेज प्रथम,जीजीआईसी द्वितीय और राजीव अभिवन विद्यालय बेरीनाग तृतीय और शास्त्रीय संगीत में निनांद संगीत विद्यालय प्रथम और शास्त्रीय नृत्य में भावना बिष्ट प्रथम और लोककलाकार विनोद चन्याल आदि ने अपनी प्रस्तुती दी। इस मौके पर सभी विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में विकास खंड के विभिन्न स्कूलो,सांस्कृतिक दलों,युवक और महिला मंगल दलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य हरी प्रसाद लोहिया,दरपान राम टम्टा,डां ममता जोशी,डां योगेश जोशी,बीआर लोहिया,राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता प्रदीप महरा,बीओ दीपक मेहता,पंकज पांडे,दीप पांडे,भावना मेहता,निर्णायक में डां एलडी मिश्रा,राजेश पंत,भावना,रेखा भंडारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन गोविंद भंडारी ने किया।

Share This News