रिपोर्टर सचिन गुप्ता
लाल कुआं
विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर हल्दूचोड स्थित पंचायत घर आज एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें पहुची बतौर मुख्य अतिथि के दर्जा राज्यमंत्री रेनू अधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। इस दोरान कार्यक्रम का संचालन दिव्यांग शंकर लाल ने किया।कार्यक्रम के दोरान दिव्यांगो ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया है।
बताते चलें कि विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जय मां सार्वजन दिव्यांग सिमित द्वारा आज हल्दूचौड स्थित पंचायत घर में क्षेत्र के दिव्यांगो द्वारा एक गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पहुची दर्जा राज्यमंत्री रेनू अधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दोरान उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में अवगत भी काराया।
इधर दर्जा राज्यमंत्री रेनू अधिकारी ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार दिव्यांगो के प्रति कार्य कर रही है। सरकार प्राथमिकता है कि वो इनको सुविधा उपलब्ध कराये सरकार ने कुछ योजनाएं शुरू की है जो जल्द ही इन तक पहुंच जायेगेगी। उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांग बच्चों में बढती खेल की रुचि को देखते हुए आरक्षण भी देने जा रही है।
इधर दिव्यांगो ने कहा कि सरकार सिर्फ हमारे लिए घोषणा करती है परन्तु इसका लाभ हमें मिल नहीं पता है जो बहुत दुर्भाग्य है उन्होंने सरकार से नोकारियो में आरक्षण देने एवं विषेश दर्ज की मांग की है।
इधर सरकार दिव्यांगो के लिए हजारों घोषणाऐ करती है लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ कागजों में दिखाई देता है।ऐसा नहीं है कि इनकी मांग कोई नयी हो परन्तु सरकार की अनदेखी के चलते इनको हर सुविधाओं से बचित होना पड़ाता हैं।

