FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticspputtarakhandदेहरादून

लोनिवि के 196 संविदा जूनियर इन्जिनियर हुए बहाल।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।

देहरादून। सरकार ने लोक निर्माण विभाग से हटाए गए 196 संविदा जेई को बहाल कर दिया है। इसके साथ ही हटाए गए अन्य 90 इंजीनियरों की बहाली के प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है। लोक निर्माण विभाग में संविदा पर कार्यरत कुल 304 संविदा जेई में से 196 को हड़ताल में शामिल होने की वजह से सेवा विस्तार नही दिया गया था जिससे इनकी सेवा समाप्त हो गई थीं। उसके बाद से इंजीनियर बहाली की मांग कर रहे थे। संविदा जेई संघ ने इस संदर्भ में लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात कर बहाली के अनुरोध किया था।

Share This News