शिक्षक दिवस के अवसर पर कहां बेटी भ्रूण हत्या देश में बंद हो – सुब्रत विश्वास
शिक्षक दिवस के अवसर पर कहां बेटी भ्रूण हत्या देश में बंद हो – सुब्रत विश्वास….

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
रुद्रपुर – शिक्षक दिवस के अवसर पर नई बस्ती खेड़ा में देवभूमि एक पहल एनजीओ के संयोजक कोमल शर्मा जी ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया।। कार्यक्रम में शिक्षक दिवस के अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिसमें नृत्य नाटक कला और प्रदर्शनी प्रस्तुत किया गया बच्चों के द्वारा, शिक्षक दिवस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में समाजसेवी सुब्रत कुमार विश्वास जी ने प्रतिभाग किया और बच्चों का मनोबल बढ़ाया, कला शिक्षा के क्षेत्र में किस प्रकार कार्य किया जाए बच्चों को बारीकी से समझाया और शिक्षा ही समाज की नया दिशा और दशा प्रदान करता है भीमराव अंबेडकर जी से लेकर हरिचंद गुरुचंद ठाकुर तक उन सभी का एक ही कहना था कि शिक्षा ही समाज को नया दिशा देता है उसी को लेकर बच्चों को आगे बढ़ना चाहिए और देवभूमि एक पहल एनजीओ इस चीज को बखूबी तरीके से आगे बढ़ा रही है।। जिस प्रकार बस्ती के बच्चों को शिक्षा और कला के क्षेत्र में आगे बढ़ा रहे हैं देवभूमि एक पहल के संस्थापक कोमल शर्मा जी वहां महिलाओं के लिए एक आदर्श है जिस प्रकार उन्होंने बच्चों को अपने माध्यम से शिक्षा प्रदान कर रही है और महिलाओं को छोटे-छोटे उद्योग में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है वहां समाज के लिए एक मिसाल है।।।
वही बच्चों ने ओरे चिड़िया नामक नाटक का प्रस्तुति किया जिसमें उन्होंने दर्शाया कि किस प्रकार आज भी देश में बेटियों को गर्भ में ही हत्या कर दिया जाता है, आज भी देश के अंदर बेटी और बेटे को लेकर मतभेद किया जाता है।।
कोमल शर्मा जी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने शब्द रखते हुए कहां देश में जहां एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सरकार कह रही है वहीं दूसरी तरफ देश में बेटियों की हालत बद से बदतर होते जा रही है।। जल्दी अगर देश में इस प्रकार की सुधार नहीं आई और कड़े कानून नहीं बनाए गए तो वो दिन दूर नहीं कि जब लोग बेटियों को खो देंगे।। आप देश में कड़े कानून की आवश्यकता है।।
शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित कोमल शर्मा , सुब्रत विश्वास, मनोज हलदार, सुकांत भगत, शुभंकर, मोनू, दीपांकर, रविंद्र, कुमार, विश्वास, दिनेश, हिमांशु, रवि ,मनोज, राजू ,मुकेश आदि लोग थे

