FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandहल्द्वानी न्यूज लाईन ब्यूरो

हल्द्वानी में बच्ची से दरोगा ने की छेड़खानी,रंगे हाथ पकड़ने के बाद लोगो ने की पिटाई। लिए पिता ने

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

हल्द्वानी: शहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिसकर्मी की लोग पिटाई कर रहे हैं। यह मामला छेड़खानी है।  लोगों का कहना है कि एक तरफ नैनीताल पुलिस ने मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है और दूसरी ओर इस तरह की वारदात सामने आई है। आरोपी दरोगा लंबे वक्त से बच्ची के साथ छेड़खानी कर रहा था और इस पूरी घटना का वीडियो बनाया गया।
जानकारी के अनुसार मामला बिठौरिया क्षेत्र का है। पीडित बच्ची के पिता एक दुकान चलाते हैं। दुकान में मुखानी थाने में तैनात दरोगा मदन सिंह परिहार भी आता रहता है। वह मौका पाते ही बच्ची से छेड़खानी करने लगता था। आरोपी लंबे वक्त से ऐसा कर रहा था। दुकानदार को जब ये पता चला तो उसने पुलिसकर्मी को रंगे हाथ पकड़ने का प्लान बनाया। इसके लिए उन्होंने दुकान में कैमरा लगा दिया। रोजाना की तरह मदन सिंह दुकान पहुंचा और बच्ची से छेड़खानी करने लगा। ये पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई। उसके बाद मोहल्ले के लोगों ने मदन सिंह की धुनाई कर दी। सरेआम दरोगा की धुनाई तो हुई ही उनकी वीडियो भी बनाई गई जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस मामले को लेकर नैनीताल पुलिस प्रशासन गंभीर नजर आ रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, वहीं एसएसपी ने उसे सस्पेंड कर दिया है। इस वीडियो को लेकर शहर में चर्चा है। लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकत को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। लोग पुलिस पर विश्वास करते हैं और दूसरी ओर मदन सिंह जैसे लोग पुलिस की छवि को खराब कर रहे हैं।

Share This News