समाज सेवी के नेतृत्व मे एसडीएम को दिया वन बचाओ विञापन ।

न्यूज लाइव कार्यालय संवाददाता कैलाश चन्याल:-
बेरीनाग तहसील मुख्यालय के वनो में दिन प्रति दिन जंगलों में आग लग रही हैं। ऩगर सहित कई ग्रमीण क्षेत्र में धुवा – धुवा हो रहा है। इस से कई लोग बीमारियों के भी हवाले हो रहे है। सोमवार केा प्रकाश बोरा के नेतृत्व में एसडीएम सोहन सिंह सैनी को ञापन दिया । कहा कि जंगल धू – धू कर जल रहे है। क्षेत्र में आग लगने से नगर सहित कई लोग इस धुए से बीमार पड रहे है । हिमालयी क्षेत्र पर विपरीत प्रभाव पड रहा है। वातावरण का तापमान बढने के फल स्वरूप ग्लोबल रोर्मिग होने से ग्लेशियर पिघलने का खतरा उत्पन्न हो रहा है। वन सम्पदा प्रचण्ड दावाग्नि की चपेच में है। पर्यावरण प्रदूषण होने से ऑसू, खासी नेत्र संबन्धी परेशानी हो रही है। वही बेरीनाग ने जंगल व जीवों तथा हिमालय को बचाने के लिए शासन स्तर से आवश्यक कदम उठाये। विग्यापन देने वाले महेश सिंह महरा, सन्तोष कुमार, नीमा रावत, जमुना देवी, शांति रौतेला, आदि थे।

