GeneralLatestNewsछत्तीसगढ़

साइकिल पर निकले कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य मतदाताओं को किया जागरूक

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः-

सुकमा:- मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश मौर्य को साइकिल पर सवार देख लोग भौचक्के रह गए। उनके ठीक पीछ आ रहा था साइकिलों पर सवार युवाओं और युवतियों के साथ तमाम नागरिकों का समूह। इस रैली में तमाम अधिकारी भी साइकिलों पर नजर आए।

*कहां से निकली ये रैली*

यह रैली सुकमा स्थित मिनी स्टेडियम से शुरू हुई और शहर के सभी मोहल्लों, पारों में पहुंचकर मतदाताओं को निष्पक्ष, भयमुक्त मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। रैली में मतदाता जागरूकता के लिए प्रेरित करने बिना लोभ, लालच के मतदान करने के प्रेरणास्पद नारों के पोस्टर, साइकिल और बाइक राइडर लगाए हुए थे, रैली में आॅटो रिक्शा भी शामिल थे। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से विचरण करते हुए मिनी स्टेडियम पहुंचकर एक सभा में तब्दील हो गई। इस अवसर पर संबोधित करते हुए कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने कहा कि लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए मतदान करना बहुत जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि जिले भर में स्वीप सह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत ब्लॉक, पंचायत तथा गांव-गांव में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसमें आम जन की भागीदारी सराहनीय रही हैं।

*रैली में ये लोग भी रहे मौजूद*

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी श्केएल सोरी, जिला शिक्षा अधिकारी श्राजेन्द्र सिंह राठौर, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग पीएल रामटेके, जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण सहित छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

Share This News