FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticsppदिल्ली

सीबीआई एवं ईडी प्रमुखों के कार्यकाल पांच वर्ष करने की तैयारी।

सीबीआई एवं ईडी प्रमुखों के कार्यकाल पांच वर्ष करने की तैयारी

 

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

नई द‍िल्‍ली – देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई और ईडी के निदेशकों के कार्यकाल को लेकर केंद्र सरकार ने बदलाव करने का बड़ा फैसला क‍िया है। ज‍िसके बाद सीबीआई , ईडी निदेशक के कार्यकाल को अब पांच साल तक बढ़ाया जा सकेगा। वर्तमान में इन दोनों केंद्रीय जांच एजेंसियों के निदेशकों का कार्यकाल दो साल का होता है। सरकार के इस फैसले के बाद दोनों एजेंसियों के निदेशकों का कार्यकाल अब पांच साल तक बढ़ाया जा सकता है। कुछ मामलों को छोड़ दें तो कार्यकाल खत्म होने से पहले उन्हें हटाया नहीं जा सकता है।उल्लेखनीय है कि ईडी वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के तहत एक विशेष वित्तीय जांच एजेंसी है, जो विदेशी मुद्रा कानूनों और विनियमों और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित मामलों की जांच करती है। वहीं सीबीआई कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के तहत प्रमुख जांच एजेंसी है, जो रिश्वतखोरी, सरकारी भ्रष्टाचार, केंद्रीय कानूनों के उल्लंघन, मल्टी स्टेट ऑर्गनाइज्ड क्राइम, आर्थिक अपराध और अन्य मामलों से संबंधित मामलों की जांच करती है। वर्तमान में ईडी का नेतृत्व आईआरएस संजय के० मिश्रा कर रहे हैं जबकि आईपीएस सुबोध जायसवाल मौजूदा सीबीआई प्रमुख हैं। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब दोनों ही निदेशकों के कार्यकाल को एक -एक साल के लिये तीन एक्सटेंशन  दिये जा सकते हैं। बता दें यह अध्यादेश ऐसे समय में आया है जबकि संसद का शीतकालीन सत्र आयोजित होने वालाहै। सरकार के इस फैसले के बाद दोनों एजेंसियों के निदेशकों का कार्यकाल अब पांच साल तक बढ़ाया जा सकता है , हालाकि विपक्ष सरकार के इस फैसले पर हमलावर है। विपक्ष का कहना है कि मौजूदा सरकार जांच एजेंसियों को अपनी कठपुतली बनाकर रखना चाहती है , इसलिये सारे नियमों में बिना जांच-परख के ही बदलाव किये जा रहे हैं।

Share This News