पिथौरागढ।खाई मे गिरी कार दो भाईयो की मौत,एक लापता।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
पिथौरागढ़ कार के खाई में गिरने से उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक दोनों चचेरे भाई बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कार हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही थी। बताया गया कि पिथौरागढ़ पहुंचने से पहले ही कुछ किमी. की दूरी पर उक्त कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है। कार सवार दोनों मृतक आपस में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं, जबकि लापता युवक उनका भांजा बताया जा रहा है। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर डीएम आशीष चौहान, एसएसपी, पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू में जुट गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में नीरज(३८) एवं धीरज(२७) निवासी बीजाबजेड़ गांव शामिल हैं। इसके अलावा सुरेश नाम का युवक लापता है। जिसकी खोजबीन की जा रही है। बताया गया कि वे तीनों अपनी कार से गत रात्रि हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि आज यह हादसा आज सुबह घटित हुआ होगा। इस हादसे का पता तब चला, जब वहां से गुजर रहे मजदूरों को बैरियर टूटा हुआ पाया गया। इस पर उन्होंने नीचे देखा तो दुर्घटना के बारे में पता चला। तब जाकर पुलिस को इसकी सूचना दी जा सकी। मृतकों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।


