LatestNewsछत्तीसगढ़

स्वच्छता मित्रों काे सम्मानित किया।

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः-

लायनेस क्लब बालको नगर एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के द्वारा एवं पार्षद हितानंद अग्रवाल के सहयोग से दिनांक 5 अक्टूबर को बालको जोन में कार्यरत स्वच्छता मित्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि- पार्षद श्री हितानंद अग्रवाल जी, विशिष्ट अतिथि- लायन श्री सुभाष गिरधर जी, लायन श्री के पी केसरवानी जी, लायन श्री बी एल रुनिझा जी के द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता उपरांत लगभग 40 स्वच्छता मित्रों को कंबल भेंट कर उन्हें सम्मानित गया। मंच का सफल संचालन लायनेस श्रीमती आभा दुबे जी माइट्रो केबिनेट मेंबर के द्वारा किया गया कार्यक्रम की मुख्य आयोजकों में लायनेस क्लब बालको नगर से लायनस श्रीमती कन्या गिरधर (अध्यक्ष), लायनस श्रीमती पुष्पा भुषानिया जी (सचिव), लायनेस श्रीमती ममता जैन जी (कोषाध्यक्ष), लाइनस श्रीमती मंजू अग्रवाल (चेयर पर्सन) एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा सम्मेलन बालको शाखा से श्रीमती अंजू अग्रवाल (अध्यक्ष), श्रीमती पुष्पा भुषानिया जी (सचिव) रही।*

Share This News