LatestNews

सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में घुसे स्कूटी सवार की मौत

 

न्यूज लाइव संवाददाता अभिषेक कुमार गौड:–

अम्बेडकरनगर। थाना अलीगंज क्षेत्र अन्तर्गत धागा मिल के पास हुये सड़क हादसे में बदरुद्दीन अन्सारी की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुॅची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बदरूद्दीन (40) निवासी अब्दुल्लाहपुर शहजादपुर थाना अकबरपुर कहीं वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने गत दिवस देर रात्रि अकबरपुर से टाण्डा रोड पर जा रहा था जैसे ही धागा मिल के पास स्कूटी वाहन पहुॅचा, सड़क के किनारे पन्चर खड़ी ट्रक के नीचे पीछे से घुस गया। इस हादसे में उसे गंभीर चोटें आयी। घटना स्थल पर पहुॅचे लोग यूपी 100 पर डायल किये और अस्पताल ले जाने की व्यवस्था में लगे थे कि उसकी मौत हो गयी। जानकारी होने पर क्षेत्राघिकारी टाण्डा सहित इब्राहिमपुर व टाण्डा पुलिस भी पहुॅच गयी। घटना की सूचना लोगों ने मृतक के परिजनों को दिये। इस दौरान भाजपा नेता कपिलदेव वर्मा भी गये। पुलिस द्वारा लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया। मृतक के पुत्र बिस्मिल्लाह ने बताया कि उसके पिता शादी समारोह में शामिल होने निकले थे।

Share This News