Newsउत्तर प्रदेश

बसखारी बाजार में जमीन को लेकर हुये बवाल का एएसपी ने किया निरीक्षण

 न्यूज लाईव संवाददाता अभिषेक कुमार गौड:-

🔷दो सम्प्रदायों से जुड़े प्रकरण में घटना स्थल पर कई थानों की पुलिस तैनात
🔻किरायेदार द्वारा अपनी मंशा में कामयाब होने के लिए बताये जा रहे है षड़यंत्र
🔻समाचार प्रेषण तक बवाल किस कारण हुआ, गहरायी में नहीं पहुॅचे हंै अधिकारी
अंबेडकरनगर। थाना बसखारी क्षेत्र के स्थानीय बाजार में जमीन कब्जे को लेकर गत दिवस की रात्रि में विवाद बढ़ गया। घटना स्थल पर कई थानों की पुलिस व क्षेत्राधिकारी गण जहा पहुॅचे वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने भी निरीक्षण किया। मामले में किरायेदार व भू-स्वामी एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है और मामला न्यायालय में विचाराधीन होने की बात कह रहे है किन्तु सच्चाई क्यां है? इस तरफ कोई भी जिम्मेदार अधिकारी अभी तक इसकी गहरायी में नहीं जा सका है। हालांकि मामला समाचार प्रेषण तक शान्ति है और पुलिस एक को हिरासत में लेकर पूंछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार बसखारी बाजार स्थित विकास शुक्ल द्वारा दशकों पूर्व एक-एक कर भू-खण्डों का बैनामा लिया गया था जिस पर मकान भी बने है और बैनामा के पूर्व उसमें किरायेदार भी थे। इन्ही किरायेदारों मोइनुद्दीन भी है जो नाई का कारोबार कर रहे है। गत दिवस की देर रात्रि अचानक बवाल शुरू हो गया और मामला पुलिस तक पहुॅचा। घटना स्थल पर प्रभारी थानाध्यक्ष हमराही सिपाहियों के साथ पहुॅचे जहां मोइनुद्दीन द्वारा यह कहा जाने लगा कि उस पर विकास आदि द्वारा हमला बोला गया जिसकी तहरीर पर उसने दी है। मामला दो सम्प्रदायों से जुड़ा होने की दशा में थानाध्यक्ष ने उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया, कुछ ही देर में सीओ अकबरपुर, टाण्डा व भीटी पहुॅचे और उसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने भी निरीक्षण किया। स्थित पर नियंत्रण करने के लिए कई थानों की पुलिस लगा दी गयी। इस दौरान बसखारी चैराहा छावनी में तब्दील दिखाई पड़ने लगा। सूत्रों के अनुसार जिस जमीन का विवाद है, उसके कोई कागजात मोइनुद्दीन के पास नहीं है। काफी समय से किरायेदार के रूप में रहने के चलते उसकी मंशा दूषित हो गयी है। इसी कारण वह किसी दशा में मकान छोड़ना न पड़े तरह-तरह के षड़यंत्र अपने को सुरक्षित रहने के लिए कर रहा है। इस मामले में अधिकारियों द्वाराा जमीन किसकी है? किरायेदार किस आधार पर दावेदारी कर रहा है? मामला न्यायालय में विचाराधीन है अथवा नहीं आदि की जांच न किये जाने की चर्चा भी है।
🔷बोले थानाध्यक्ष बसखारी
प्रभारी थानाध्यक्ष संदीप सिंह के अनुसार विवाद भू-स्वामी और किरायेदार के बीच का है। बीती रात्रि फायरिंग आदि के बारे में उन्होने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, दो सम्प्रदायाओं का मामला होने से अराजकतत्व प्रवृत्ति के लोग तूल पकड़ने की फिराक में है लेकिन वे मंशा में कामयाब न हो ऐसी दशा में गहरायी से जांच की जा रही है। अभी तक कार्रवाई के सम्बंध में पूंछने पर कहा कि एक को हिरासत में लिया गया है, पूंछतांछ की जा रही है।

Share This News