FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandहल्द्वानी

हल्द्वानी के शिव मंदिर में चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान और नकदी बरामद।

हल्द्वानी संवाददाता। 

​हल्द्वानी। मंगल पड़ाव स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पतारसी के आधार पर 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान और नकद राशि बरामद कर ली है।

​दानपात्र और अलमारी का ताला तोड़कर की थी चोरी

मामला 5 सितंबर 2026 का है, जब मंदिर निवासी गिरीश गिरी गोस्वामी ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी थी कि किसी अज्ञात चोर ने शिव मंदिर के दानपात्र और अलमारी के ताले तोड़कर नकदी व सामान पार कर दिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एफआईआर संख्या 303/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक दीपक सिंह कार्की को सौंपी।

​सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशों पर एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल, सीओ अमित कुमार के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान की।

​आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

सघन सुरागरसी के बाद 7 सितंबर 2026 को पुलिस ने डीके पार्क के पास से आरोपी हनी सिंह (20 वर्ष), पुत्र श्याम सिंह, निवासी जवाहर नगर (बनभूलपुरा) को धर दबोचा। आरोपी के पास से निम्नलिखित सामान बरामद हुआ:

​नकदी: ₹2,808 रुपये

​सामान: तांबे के लोटे, 1 बड़ी घंटी, 12 छोटी घंटियां, 1 पीतल का भगोना और 1 पीतल का डोंगा।

​सामान की बरामदगी के बाद मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

​पुलिस टीम:

इस सफल खुलासे में उपनिरीक्षक दीपक सिंह कार्की, हेड कांस्टेबल सुंदर कोहली, कांस्टेबल संतोष बिष्ट और कांस्टेबल भूपाल सिंह की मुख्य भूमिका रही।

Share This News