LatestNewsछत्तीसगढ़

हॉकी , सॉफ्ट टेनिस में रायपुर जोन का रहा दबदबा

 

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः–

हॉकी , सॉफ्ट टेनिस में रायपुर जोन का रहा दबदबा

*रायपुर:-* राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता रविवार से रायपुर में शुरू हो गई है । खिलाड़ियों का आज का दिन बहुत ही रोचक और सघर्ष पूर्ण रहा। उन्होंने अपनी प्रतिद्ववंदी को अच्छी टक्कर दी। वहीं हॉकी और सॉफ्ट टेनिस में रायपुर जोन का दबदबा रहा । रायपुर के विभिन्न स्कूलों में इन खेलों का आयोजन हुआ। इनमें टेनिस जे.आर. दानी स्कूल में, हॉकी इंटरनेशनल स्टेडियम रायपुर में, सॉफ्ट टेनिस मायाराम सुरजन शाला चौबे कॉलोनी स्कूल में , बास्केट बॉल का बालाजी नगर शासकीय स्कूल में, फेंसिंग एम.जी स्कूल गायत्री नगर मेंं खेले गए।

*हाकी के परिणामों पर एक नजर*

बालिका हॉकी प्रतियोगिता में राजनांदगांव ने कोरिया को 11-0 से , जशपुर ने कबीरधाम को 3-0 , कोंडागांव ने दुर्ग को 4-3 से हराया, बालिका हॉकी कांकेर की टीम नहीं आने पर रायपुर को वॉक ओवर रायपुर विजयी घोषित किया गया। वहीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी बालिका प्रतियोगिता में कोंडागांव ने सरगुजा को 2-1 से , बिलासपुर ने जशपुर को 1-0 से और राजनांदगाँव ने बस्तर को 9-0 से हराया।

*टेनिस के नतीजे*

टेनिस में 19 वर्ष बालिका गु्रप में रायपुर ने सरगुजा को 2-0 से हराया और 17 वर्षीय बालिका वर्ग में रायपुर जोन ने जोन को 2-0 से हराया। साथ ही 17 वर्षीय दुर्ग ने कबीरधाम को 2-0 से हराया।

*सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में

सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता बालिका वर्ग मे 19 वर्ष गु्रप में रायपुर जोन प्रथम जशपुर जोन द्बितीय व बिलासपुर जोन तीसने स्थान पर रही। इसी तरह 17 वर्ष बालिका ग्रुप वर्ग में रायपुर जोन प्रथम जशपुर जोन द्वितीय व बिलासपुर जोन तीसरे स्थान पर रहा। वहीं 14 वर्ष बालिका वर्ग में रायपुर जोन प्रथम जशपुर जोन द्वितीय बिलासपुर जोन तीसरे स्थान पर रहे।

Share This News