अष्टमी पर भोजन नहीं “शिक्षा सेवा”
नारायणी साहित्य अकादेमी एवं चरामेति फाउंडेशन द्वारा वितरित की जायेगी कापियां एवं अन्य लेखन सामग्री
नवरात्रि की अष्टमी पर सामान्य रूप से कुंवारी कन्याओं को भोजन करवाया जाता है। नारायणी साहित्य अकादमी एवं चरामेति फाउंडेशन द्वारा चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर भोजन के स्थान पर *शिक्षा सेवा* के रूप में इसे मनाने का निर्णय लिया गया।
चरामेति फाउंडेशन के सुधीर शर्मा, राजेंद्र ओझा एवं नारायणी साहित्य अकादमी की डा. मृणालिका ओझा ने बताया कि इस अवसर पर प्राथमिक शाला के बच्चों को वर्ष भर में लगने वाली कापियों के साथ ही साथ अन्य आवश्यक लेखन सामग्री यथा पेन, पेन्सिल, रबर, शार्पनर, स्केल आदि वितरित की जायेगी।
इस अवसर पर शाला प्रबंध समिति के सदस्यों सहित शाला के शिक्षक भी उपस्थित रहे।

