LatestNewsनैनीताल

भागवत कथा मिटाती है, जीवन की ब्यथा: संतोष शास्त्री

न्यूज होम लाइव संवाददाता रमांकान्त पंत

लालकुआं / मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में श्री रामलीला मैदान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में अध्यात्म का अनोखा संचार बना हुआ है। हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन कथा में भाग लेकर अपना जीवन धन्य कर रहे हैं । यहां चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन गोकर्ण धुंधकारी की कथा के साथ प्रभु के अनेक पावन चरित्रों का सुन्दर वर्णन हुआं। भगवान के पावन चरित्रों का वर्णन करते हुए कथा वाचक व्यास श्री संतोष शास्त्री ने कहा जीवन का सार है श्रीमद् भागवत कथा, यह पावन कथा ज्ञान, कर्म, आध्यात्म और जीवन कल्याण का मार्ग प्रदर्शित करती है भवसागर पार होनें का सुन्दर सेतु है।श्रीमद् भागवत कथा इसलिए जीवन में कभी भी श्रीमद् भागवत कथा आयोजन श्रवण का अवसर मिले तो अवश्य ग्रहण करें व महापुण्य के भागी बनें। इसका श्रवण अभयत्व को प्रदान करने वाला है।श्रीमद भागवत कथा की यह महिमां बताते हुए विश्व प्रसिद्ध कथा वाचक संतोष शास्त्री ने कहा भागवत कथा सुनने से जीवन को मुक्ति मिलती है। और आनन्द का संचार होता है।उन्होनें कहा भागवत जीवन का सार है व कलियुग का कल्प वृक्ष, जो हमें जीवन जीने की सरल व अलौकिक राह के साथ अभयता प्रदान करता है। जीवन का ज्ञान श्रीमद्भागवत कथा से ही प्रकट होता है। उन्होंने मन को बंधन और मुक्ति दोनों का कारण बताया। और कहा कि मन को वश में करके इसे परमात्मा से जोड़ना ही जीवन का सार है।और परमात्मा को प्राप्त करना ही मानव जीवन का उद्देश्य है।भागवत कथा का श्रवण,मनन,व पालन समस्त दु:खों का अंत है जो जीवन को मर्यादित रहने की प्रेरणा देता है /// रमाकान्त पन्त///

Share This News