शराब के नशे में पत्नी की कर दी हत्या, आरोपी फरार
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती
कोरिया:- कोरिया जिले के पटना थाना अंतर्गत ग्राम मुरमा पटेल पारा में शराब के नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हो गया। पटना थाना प्रभारी रवीन्द्र अनन्त से मिली जानकारी के अनुसार होली के दिन 21 मार्च को पटना थाना के ग्राम मुरमा पटेल पारा निवासी जगदीश उर्फ पिंटू (25) ने अपनी पत्नी मंगली बाई (22 ) के साथ जमकर शराब पी। फिर शराब के नशे में दोनों में आपस में जमकर विवाद हुआ। इसके बाद सतीश ने अपनी पत्नी मंगली बाई की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पटना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

