पिथौरागढ़ की हैंडबॉल टीम में पाताल भुवनेश्वर के 10 खिलाड़ी

एनएचएल नेटवर्क
बेरीनाग। राज्य स्तरीय विद्यालयी अंडर 17 हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए पिथौरागढ़ जिले की बालक टीम मंगलवार को रवाना हुई। टीम में राजकीय हाईस्कूल पाताल भुवनेश्वर के 10 खिलाड़ी शामिल हैं।
देहरादून में 8 से 10 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय विद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इसमें पहली बार पिथौरागढ़ जिले की टीम भी प्रतिभाग कर रही है। टीम को तैयार करने में राजकीय हाईस्कूल पाताल भुवनेश्वर के प्रभारी राजेश कार्की ने बहुत मेहनत की है। राजेश कार्की खुद कुमाऊं विश्वविद्यालय की टीम से नॉर्थ जॉन स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं। टीम के साथ कोच के रूप में स्कूल के व्यायाम शिक्षक सुनील पाल और मैनेजर के रूप में राजेश कार्की शामिल हैं। बताया कि 8 से 10 अक्टूबर तक देहरादून में प्रतियोगिता होगी। इसके लिए टीम को बेहतर प्रशिक्षण दिया गया है।

