FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

पिथौरागढ़ में सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर भव्य मैराथन, 1700 लोगों ने लगाई दौड़।

न्यूज़ होम लाइव डिजिटल। 

​पिथौरागढ़। जनपद में यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को पिथौरागढ़ पुलिस की ओर से भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस मैराथन में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित करीब 1,600 से 1,700 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर सुरक्षित यातायात का संदेश दिया।

​कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम की महापौर कल्पना देवलाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर उन्होंने सभी प्रतिभागियों और उपस्थित नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने तथा यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई। आयोजन में जिलाधिकारी आशीष भटगाई, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे सहित पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा व्यापार मंडल, सेवानिवृत्त सैनिक संगठन और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

​प्रतिभागियों की सुविधा और आयु वर्ग के अनुसार मैराथन को दो श्रेणियों में बांटा गया था:

  • ​5 किलोमीटर दौड़: 16 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाओं और 45 वर्ष से अधिक आयु के महिला-पुरुषों के लिए।
  • ​12.5 किलोमीटर दौड़: 16 से 45 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए।

​आयोजन को सफल बनाने में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी, निरीक्षक सतीश शर्मा, एसओजी प्रभारी निरीक्षक नीरज भाकुनी, प्रतिसार निरीक्षक नरेश चंद्र जखमोला, जाजरदेवल थानाध्यक्ष प्रकाश पांडेय, उपनिरीक्षक ऊषा देव, एएसआई (एम) चंद्रशेखर, एएसआई (एम) मनोज कार्की और अपर उपनिरीक्षक यातायात गोविंद कोश्यारी सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

​अंत में पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें, क्योंकि आपकी सावधानी ही आपके और दूसरों के जीवन की सुरक्षा है।

Share This News