FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhandगणाई गंगोली

गणाई में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, कांग्रेस विधायक हरीश धामी का फूंका पुतला।

न्यूज़ होम लाइव डिजिटल। 

​गणाई (पिथौरागढ़): प्रसिद्ध जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह के दौरान हुए विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गणाई मंडल ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा गणाई मंडल अध्यक्ष कैलाश पंत तथा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं गंगोलीहाट की पूर्व विधायक मीना गंगोला के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायक हरीश धामी का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

​भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जौलजीबी मेले के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग, गाली-गलौच और धमकी देने जैसा अमर्यादित व्यवहार किया है। प्रदर्शन के दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए शासन-प्रशासन से मांग की कि मुख्यमंत्री के प्रति किए गए इस कथित कृत्य के लिए विधायक हरीश धामी की तत्काल गिरफ्तारी की जाए।

​प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि जनता जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र के सम्मान, विकास और जनसेवा की जिम्मेदारी सौंपती है, न कि सार्वजनिक मंचों पर विवाद खड़ा करने की छूट देती है। भाजपा पदाधिकारियों ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीति केवल बयानबाजी और विरोध तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि जनता अपने प्रतिनिधियों से मर्यादा, संयम, सकारात्मक सोच और जिम्मेदार व्यवहार की अपेक्षा करती है।

​प्रदर्शन में ये रहे मौजूद:

इस विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि दीपक महरा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगोला, गोकुल गंगोला, आशु गंगोला, हेमंत उपाध्याय, भगवत वर्मा, अभिषेक वर्मा, सुरेन्द्र गंगोला, गणेश गंगोला, सुनील डसीला, राजेन्द्र उपाध्याय, मंजू डसीला, दीपा गंगोला, चम्पा देवी, लीला देवी, लक्ष्मी देवी, मुन्नी देवी, हंसी पथनी, प्रभा जोशी, रेखा देवी, विनोद डसीला, नवीन जोशी, गोकुल सूंठा, विस्तारक योगेश मेहता, गिरीश उपाध्याय, पारस बोरा, राजेश कुमार, संदीप भट्ट, उमेद बोरा, चंदन बोरा, ओम प्रकाश, अनिल कुमार और आनंद पथनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

Share This News