पूर्ण उत्तरी बाईपास संघर्ष समिति के अध्यक्ष सतीश छिकारा व सदस्यों ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
पूर्ण उत्तरी बाईपास संघर्ष समिति ने मनोहलाल खट्टर को पत्र लिखकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
न्यूज होम लाइव व्यूरो सुनील शर्मा
बहादुरगढ़। पूर्ण उत्तरी बाईपास संघर्ष समिति का दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। जिसमें लोगों ने जनहित की मांगो के लिए संघर्ष समिति को अपना समर्थन दिया। पूर्ण उत्तरी बाईपास संघर्ष समिति के अध्यक्ष व पूर्व जिला परिषद चेयरमैन सतीश छिकारा के नेतृत्व में संघर्ष समिति सदस्यों ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर हरियाणा सरकार के नाम पत्र लिखकर उपायुक्त संजय जून को ज्ञापन सौंपा। पूर्ण उत्तरी बाईपास संघर्ष समिति अध्यक्ष सतीश छिकारा ने बताया कि हमारी सरकार से आम जनता के लिए जनहित की निम्न मांगे हैं। हम सरकार से मांग करते हैं कि सभी आम जन के मुद्दों को लेकर काफी बार धरना प्रदर्शन दिया और अब भी हमारा निरतंर अनिश्चितकालीन जारी हैं। संघर्ष समिति के अध्यक्ष सतीश छिकारा ने बताया कि बहादुरगढ़ में पूर्ण उत्तरी बाईपास बनाने के साथ-साथ जनहित की मांगों के लिए मुख्यमंत्री मनोहरलाल को पत्र लिखा हैं। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ के विकास के लिए पूर्ण उत्तरी बाईपास बनाना बहुत जरूरी हैं। जिससे बहादुरगढ़ का विकास हो सकें। उन्होंने अपने शिकायत पत्र में मनोहरलाल खट्टर से मांग की है कि सरकार सभी जनहित के मुद्दों की तरफ ध्यान देकर जल्द से जल्द समाधान करें ताकि जनता को राहत व सुविधाएं मिल सके जैसे कि पूर्ण उत्तरी बाईपास का निर्माण करना क्योंकि जहां सुविधाएं मिलती हैं। वहां पर साधन अपने आप आ जाते हैं। जिस प्रकार दक्षिणी बाईपास बना और उसके दोनों तरफ विकास विकास दिख रहा है। इस अवसर पर रामचंद्र खत्री, शमशेर खत्री, जगबीर छिल्लर, राजेंद्र सिंह छिल्लर, प्रमोद आर्य, कैप्टन देशराज, प्रीत, राज सिंह दलाल, कपूर सिंह सिंघल, सुनील अहलावत, महाबीर, बंटी,सतपाल भूरा आदि मौजूद रहे।

