राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दी होटल हेरीटेज में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्त दान
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती
छत्तीसगढ़ ,
कोरबा :- होटल हेरीटेज टी.पी. नगर कोरबा के तत्वाधान में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अग्रवाल समाज के साथ साथ अन्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भी होटल हेरीटेज में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्त दान किया। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान महादान है रक्तदान से बड़ा कोई और दान नही होता। समय-समय पर रक्तदान करने से अनेकों गम्भीर बिमारियों से बचा जा सकता है। आपके खून की चंद बूंदों से किसी घर का चिराग बुझने से बच सकता है। होटल हेरीटेज के संचालक मनोज गोयल ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर श्रीकांत बुधिया, नरेश वर्मा, महेश भावनानी, श्याम सुंदर सोनी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

