LatestNewsछत्तीसगढ़

समर्थन मूल्य पर फसल बेचने के लिए किसानों को कराना होगा पंजीकरण

मेरी फसल मेरा ब्यौरा के माध्यम से 31 जुलाई तक दी जा सकती है जानकारी उपायुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक

न्यूज होम लाइव के लिए राजेश कुमार शर्मा/ मुकेश भारती की रिर्पोट

इस वर्ष भी किसानों को समर्थन मूल्य पर पर बाजरा बेचने के लिए पहले ही अपना ब्यौरा देना होगा। इकसे लिए जिले के किसानों को 31 जुलाई तक फसल एचआरवाई डॉट इन पर अपनी खरीफ फसलों का पंजीकरण करवाना होगा। इसी संबंध में उपायुक्त जगदीश शर्मा ने आज लघु सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली।
डीसी ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर फसल बेचने के लिए किसानों को मेरी फसल-मेरा ब्यौरा के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। उन्होंने बताया की गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी किसानों को अपनी फसल का पंजीकरण मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर करवाना होगा। पंजीकरण कराने वाले किसानों को सरकार की तरफ से 10 रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से प्रोत्साहन राशी सीधे किसानों के बैंक खातों में डाली जाएगी।
उन्होंने बताया कि किसान यह पंजीकरण स्वयं मोबाईल से या कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) से करवा सकता है। इसके लिए केन्द्र को हर रजिस्ट्रेशन के पांच रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मेरी फसल-मेरा ब्यौरा का पोर्टल 7 जुलाई से शुरू किया जा चुका है।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग नारनौल के उप निदेशक डा. जसविन्द्र सैनी ने बैठक में बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से किसानों की फसलों का बुआई से लेकर मंडियों में बिक्री तक मदद मिलेगी। इसके अलावा प्राकृतिक आपदाओं के कारण क्षतिग्रस्त हुई फसल के मुआवजे एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को बोई गई फसल का नाम, खेती का रकबा फसली महीना, बैंक खाता संख्या एवं मोबाईल नंबर जैसी अनिवार्य जानकारी आनलाईन पोर्टल पर डालनी होगी।
इस बैठक में जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, तहसीलदार नारनौल रोशन लाल तहसीलदार कनीना रोशन लाल, डीएम हैफेड के अतिरिक्त अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे

2041 की जरूरतों के हिसाब से राष्टï्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड बनाएगा योजना
मौजूदा संसाधनों का ब्यौरा देंगे सभी विभाग
एनसीआर बोर्ड करवा रहा है बेस लाइन सर्वे.

Share This News