डीएफओ ने चार बीट गार्ड को किया निलंबित, डिप्टी रेंजर को सस्पेंड करने की अनुशंसा
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती
कोरबा. कटघोरा वनमंडल के एतमानगर रेंज के मानगुरू जंगल में चार माह पूर्व छह हजार से अधिक पेड़ों की अवैध कटाई हुई थी। कई महीनों से सिलसिलेवार तरीके से इतने अधिक संख्या में पेड़ों की अवैध कटाई (illegal cutting) की जा रही थी। मामले के खुलासा होने के बाद आनन-फानन में इसकी जांच शुरू की गई थी। जिस इलाके में पेड़ों की कटाई की गई थी। उस क्षेत्र में जिन बीट गार्ड (Beat Guard) की ड्यूटी थी उनकी उपस्थिति में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की गई थी।
जांच मेें पाया गया गया कि अलग-अलग प्रजाति के छह हजार से अधिक पेड़ों की कटाई की गई थी। इतने अधिक संख्या में पेड़ कटाई के मामला बिलासपुर मुख्यालय तक भी पहुंच गया था। बिलासपुर से भी टीम ने इस मामले में जायजा लिया था। जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब-तलब भी किया गया था। लगभग चार माह बाद इस मामले में जांच पूरी हुई। डीएफओ (DFO) ने चार बीट गार्ड को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जबकि डिप्टी रेंजर (Deputy ranger) के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। वहीं कटघोरा एसडीओ को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है।
Read More : लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी जोड़े ने पीया जहर, पुलिस ने कारण पूछा तो सामने आई ये वजह…इनके खिलाफ हुई कार्रवाईबीट गार्ड प्रीतम पुराईनबीट गार्ड पंकज खैरवारबीट गार्ड दिनेश राजपूतबीट गार्ड दिलीप ओरकोरेडिप्टी रेंजर अजय शाह (अनुंशसा)
संलिप्ता थी या लापरवाही, नहीं किया स्पष्टइतने अधिक संख्या में पेड़ों की अवैध कटाई (illegal cutting) के मामले में जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई तो कर दी गई। लेकिन ये स्पष्ट नहीं किया गया है चारों बीट गार्ड की संलिप्ता थी या फिर कार्य में लापरवाही। इतने अधिक पेड़ों की अवैध कटाई हो जाती है बकायदा कटाई के बाद लकड़ी भी गायब हो जाता है। घने जंगल से अवैध परिवहन कर लकड़ी गायब होने के बाद भी बीट गार्ड को सूचना तक नहीं मिली थी।
-मानगुरू जंगल में पेड़ों की अवैध कटाई (illegal cutting) के मामले में चार बीट गार्ड को सस्पेेंड कर दिया गया है। वहीं एक डिप्टी रेंजर पर कार्रवाई की अनुंशंसा मुख्यालय से की गई है- डीडी संत, डीएफओ, कटघोरा वनमंडल.

