LatestNewsuttarakhandनैनीताल

लालकुआं

न्यूज होम लाइव व्यूरो सचिन गुप्ता

लालकुआं। स्थानीय कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में मोहर्रम के ताजिए को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग आपस में ही भिड़ गये। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को अलग अलग कर समझा-बुझाकर बमुश्किल शांत किया।
स्थानीय कोतवाली में रविवार की प्रातः आयोजित पीस कमेटी की बैठक के दौरान सब कुछ ठीक चल रहा था बैठक में मौजूद नगर के तमाम गणमान्य लोग अपनी अपनी राय दे रहे थे तभी मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष निसार अहमद का बेटा मोहर्रम के ताजिए मैं कुछ लोगों के शामिल होने को लेकर बहस करने लगा। फिर क्या था बैठक में मौजूद दूसरे पक्ष ने उसका विरोध कर दिया। तथा कहा कि मोहर्रम के ताजिए नहीं निकलने चाहिए यदि ताजिए निकलते हैं तो बिना ढोल नगाड़ों के साथ निकलने चाहिए। इस बात पर मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि मोहर्रम के ताजिए हर हाल में निकलेंगे। बहस इतनी बड़ी कि दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गयी। दोनों पक्षों में बढ़ता तनाव देख मौके पर मौजूद पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव मोहन, कोतवाल योगेश चन्द्र उपाध्याय और वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रेम राम विश्वकर्मा सहित तमाम पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को अलग अलग कर अलग-अलग रास्तों से कोतवाली से बाहर किया। तथा शांतिपूर्ण मोहर्रम के ताजिए निकालने का आह्वान भी किया। उसके बाद पुलिस अधिकारियों ने कोतवाली में ही मुस्लिम समुदाय के वरिष्ठ लोगों की बैठक बुलाकर मामला सुलझाने को कहा। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव मोहन ने कहा कि मोहर्रम के दिन शांतिपूर्ण ढंग से ताजिए का जुलूस निकाला जाएगा। उनकी सभी पक्षों से इस बारे में पूरी बातचीत हो चुकी है। पीस कमेटी की बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह, पूर्व चेयरमैन राम बाबू मिश्रा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, सदर मुख्त्यार अंसारी, अबरार हुसैन, ख्वाजा अहमद सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

Share This News