गंगोलीहाट ब्लॉक गंगोलीहाट की आशा कार्यकत्रियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू।

न्यूज होम लाइव संवाददाता किशन पाठक:-
गंगोलीहाट ब्लॉक गंगोलीहाट की आशा कार्यकत्रियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उमा मेहरा ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में तहसील परिसर गंगोलीहाट में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार प्रारंभ कर दिया गया है।कार्यकत्रियो द्वारा कहा गया कि भाजपा सरकार द्वारा 20 दिन में शासनादेश जारी करने के स्पष्ट आदेश उपरांत आशा कार्यकत्रियों द्वारा अपनी हड़ताल स्थगित की थी। परंतु आज तक उक्त शासनादेश जारी नहीं होने पर आशा कार्यकत्रियों में रोष व्याप्त है।मौके मे कमला, मंजू मेहरा , सुनीता सलोनी, नीमा देवी, ममता देवी, तारा देवी,” अनीता देवी आदि उपस्थित रहे।

