berinagFEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhand

डिग्री कॉलेज बेरीनाग के 53 विद्यार्थियों ने दी विज्ञानशाला की एसटीईएम चैंपियन प्रवेश परीक्षा।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग । सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बेरीनाग में एसटीईएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी, गणित) चैंपियन प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में कुल 61 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 53 ने भाग लिया। परीक्षा का उद्देश्य युवाओं की तार्किक क्षमता, वैज्ञानिक सोच और नवाचार कौशल का मूल्यांकन करना था। सफल अभ्यर्थियों को दो वर्षीय रोजगारपरक पाठ्यक्रम का अवसर मिलेगा।
इस परीक्षा का आयोजन महाविद्यालय के प्राध्यापक व विज्ञानशाला कमेटी सदस्य डॉ बालम सिंह बिष्ट के दिशा निर्देश में हुआ। उन्होंने विज्ञानशाला द्वारा आयोजित एसटीईएम चैंपियंस प्रोग्राम की सराहना करते हुए कहा कि एसटीईएम शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रोग्राम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर सृजित होंगे, यह एक महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम समन्वयक दीपमाला रावल ने विज्ञानशाला के एसटीईएम चैंपियन कार्यक्रम को ग्रामीण युवाओं को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का मंच बताया। उन्होंने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ उनके कौशल को भी निखारती है।

इस अवसर पर विज्ञानशाला की सीईओ डॉ. दर्शना जोशी के योगदान की सराहना की गई। उनके प्रयासों से उत्तराखंड के युवा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका लक्ष्य ग्रामीण युवाओं को एसटीईएम के क्षेत्र में दक्ष बनाकर उन्हें वैश्विक अवसरों के लिए तैयार करना है।

Share This News