उच्च शिक्षण संस्थान के विकास में नैतिकता एवं मानव मूल्यों की भूमिका ” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।
बेरीनाग।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में आई० क्यू. ए०सी० के तत्वावधान में ” उच्च शिक्षण संस्थान के विकास में नैतिकता एवं मानव मूल्यों की भूमिका ” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सी.डी.सूंठा जी ने किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रोफेसर सी.डी. सूंठा जी ने बताया कि नैतिकता एवं मानव मूल्य जीवन के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने उच्च शिक्षण संस्थानों के गुणवत्ता उन्नयन के विषय में भी व्यापक चर्चा की।कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. पी.सी.मठपाल, डॉ. पवन टम्टा, डॉ. एम. एस. कुटियाल ,डॉ. बी. एस. बिष्ट,डॉ. ममता जोशी ने संस्थानात्मक विकास में नैतिकता एवं मानव मूल्यों के संदर्भ में अपने व्याख्यान के माध्यम से समस्त प्रतिभागियों का ज्ञानवर्धन किया। कार्यशाला के सफल क्रियान्वयन में डॉ. गरिमा पुनेठा, डॉ. अमन वर्मा, कौशल उप्रेती ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। कार्यक्रम के अंत मे आई. क्यू. ए. सी. समन्वयक डॉ. डी. एस. खाती ने कार्यक्रम के अध्यक्ष समेत समस्त मुख्य वक्ताओं एवं प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यशाला का संचालन डॉ. लीलाधर मिश्र ने किया। कार्यशाला में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

