छत्तीसगढ़ खबरें फटाफट
छत्तीसगढ़ खबरें फटाफट मुकेश भारती के साथ :-
✅ छत्तीसगढ़ में 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल. केंद्र सरकार के पेट्रोल-डीजल में 2.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती के ऐलान के बाद मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी 2.50 रुपये की दी छूट.
✅ बिलासपुर-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18237) अब 6 अक्टूबर से पैसेंजर सह एक्सप्रेस के रूप में गेवरा-बिलासपुर-अमृतसर के मध्य चलेगी. बिलासपुर से आरक्षित होने वाली सीट अब कोरबा से ही हो सकेगी आरक्षित. कोरबावासियो को अब छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में A/C बोगी की भी मिलेगी सुविधा.
✅ उरगा: ग्राम तुमान में खेत में पानी सिंचाई को लेकर हुए विवाद में देवर ने टांगी से हमला कर अपनी भाभी की हत्या की. आरोपी गिरफ्तार.
✅ हरदीबाजार: ग्राम कटसीरा के जंगल में फांसी लगाकर किशोरी ने की खुदकुशी.
✅ उरगा: ग्राम उमरेली में खेत में पानी सिंचाई को लेकर हुआ विवाद. 5 लोगों ने मिलकर अधेड़ को पीटा.
✅ सांसद डॉ. बंशीलाल महतो ने ली प्रेसवार्ता. कहा-नियमित चलेगी कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस,चुनावी ट्रेन नहीं होगी.
✅ संसदीय सचिव लखनलाल देवांगन ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में 75 लाख 79 हजार के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन.
✅ महापौर रेणु अग्रवाल के मार्गदर्शन में 04 वर्षो में निगम क्षेत्र में विकास को मिला नया आयाम, जनसुविधाओं में हुई बढ़ोत्तरी. बालको को मंगल भवन तो जिले के प्रथम स्कूल को मिला नया भवन.
✅ नगर निगम के वार्ड क्र. 59 विकासनगर स्थित चिल्ड्रन पार्क में ओपन जिम एवं खेल सामग्री का महापौर रेणु अग्रवाल एवं विधायक जयसिंह अग्रवाल ने किया लोकार्पण.
✅ नगर निगम क्षेत्रांतर्गत अधिसूचित व्यवसायिक क्षेत्रों में चल रहा रात्रिकालीन स्वीपिंग कार्य. दुकान बढ़ाते समय दुकानों से उत्सर्जित कचरे को बाहर रखने की व्यवसायियों से की गई अपीेल.
✅ सहायक श्रमायुक्त विकास सरोदे का रायगढ़ तबादला. के.के.सिंह बने कोरबा के नए श्रमायुक्त.
✅ बिजलीकर्मियों को दुर्गा पूजा पर्व शुरू होने के पहले ही बोनस देने का आदेश जारी.
✅ स्वच्छता ही सेवा अभियान अंर्तगत मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा ने जिला चिकित्सालय में किया श्रमदान.
✅ लायंस इंग्लिश स्कूल में निःशुल्क दन्त परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन.
✅ कोतवाली पुलिस ने मानिकपुर रेलवे फाटक के पास अधेड़ से 850 ग्राम गांजा किया जब्त.
₹✅ सीएसईबी चौकी क्षेत्रांतर्गत साप्ताहिक बुधवारी बाजार से मोबाइल की चोरी. जुर्म दर्जl

