हरू सैम देवता मंदिर फडियालीे मे शारदीय नवरात्रियो का आरम्भ विशाल कलश यात्रा के साथ शुरू
न्यूज होम लाइव व्युरोः-
गणाई गंगोली के ग्राम पंचायत फडियाली के हरू सैम देवता मंदिर फडियालीे मे शारदीय नवरात्रियो का आरम्भ विशाल कलश यात्रा के साथ किया गया ।
गणाई गंगोली के फडियाली मे हरू सैम देवता का प्राचीन मंदिर है। जहा पर दस दिवसीय नवरात्र जागरण का आज सभी गाँववासियो के सहयोग से आयोजित हुआ।कलश यात्रा मे प्रधान शकुन्तला देवी पार्वती देवी मालती देवी ममता देवी मनीषा देवी अनीता देवी देवकी देवी रंजना देवी सहित दर्जनो महिलाओ ने प्रतिभाग किया।कलश यात्रा का शुभारंभ पं गिरीश चन्द्र उपाध्याय जी द्वारा किया गया।दस दिवसीय जागणन का आयोजन मे ओम प्रकाश दीपक महरा भूपाल राम सदी राम पूरन राम नरेश आगरी सोनू भारतीद्वारिका प्रसाद सहित सभी ग्राम वासी वढ चढ कर सहयोग कर रहे है। दस दिवसीय देव कार्य का समापन 19-10- 18 को विशाल भंडारे के साथ किया जायेगा।

