बेरीनाग तीन दिवसीय राष्ट्र स्तरीय ताइक्वांडों प्रतियोगिता का शुभारंभ
न्यूज होम लाइव संवाददाताः-
बेरीनाग तीन दिवसीय राष्ट्र स्तरीय ताइक्वांडों प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मीना गंगोला ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
प्रदेश स्तरीय चोई क्वाग डो प्रतियोगिता मे पौडी,अल्मोडा,उधमसिह नगर ,बागेश्नर,चम्पावत, पिथौरागढ की 6 टीमे भाग ले रहे हैं। जिनमें सभी खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान प्राप्त करने के लिए भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर विधायक मीना गंगोला ने कहा कि स्वयं रक्षा के लिये चोई क्वाग डो शिक्षा लड़कियों के लिए अनिवार्य करनी चाहिए। ताकि लड़कियां अपनी सुरक्षा खुद कर सकें। इसके लिए प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि मीना गंगोला ने इस आयोजन की सराहना की। इस मौके पर मुख्य संयोजक विनोद कुमार सिमल्टी,संयोजक हरि प्रसाद लोहिया, सह संयोजक विक्रम सिह दिगारी,जिला खेल समन्वयक पिथौरागढ, गभीर सिह बोरा, निर्णायक समिति मे देवबाला विष्ट,सुनील मिश्रा,धनी राम,हरि शंकर गहतोडी,संजय कुमार,घरम सिह,सतीस सिह,वर्षा,पूजा योगनी,तुलसी रौतेला,यशपाल भट्ट,हेमा बिष्ट,नन्द किशोर समेत कई लोग सामिल रहे।

