जनघोषणा पत्र में पत्रकारों की सुझाव को शामिल करने कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव पहुंचे प्रेसक्लब
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः-
रायपुर:- कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंह देव आज दोपहर रायपुर प्रेसक्लब पहुंचे और पत्रकारों से चर्चा किए। इस दौरान पत्रकारों के सुझाव को अपनी घोषणा पत्र में शामिल करने की बात रखी।
बता दे कि कांग्रेस के जनघोषणा समिति के अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंह देव ने आज रायपुर प्रेसक्लब में पत्रकारों से चर्चा किए और उनसे पूछा गया कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में पत्रकारों की सुझाव रखा जाए। जिस पर प्रेसक्लब में मौजूद पत्रकारों ने अपनी सुझाव टीएस सिंह देव के सामने रखा। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर अपना सुझाव दिए जिसमें पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर कोई गठन किया जाए, पत्रकार के सम्मान निधि को बढ़ाकर 10 हजार किया जाए, पत्रकारों के लिए भी आयुष्मान योजना जैसी कोई योजना बनाई जाए। जिसमें पत्रकार अपने परिवार व अपनी इलाज करा सके। इसी तरह पत्रकारों ने कांग्रेस की सरकार बनने पर पत्रकारों के लिए शहर में गेस्टहाऊस, कैंटिन व लाईब्रेरी बनाने की मांग की है। जिसमें नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने सभी के सुझाव को अपनी घोषणा पत्र में शामिल करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि वे शुरू से पत्रकार के पक्ष में है और उन लोगों को सुझाव को वे जरूर अपने घोषणा पत्र में शामिल करेंगे।

