LatestNewsछत्तीसगढ़

दो चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर गिरफ्तार

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः-

रायपुर:- राजधानी पुलिस ने एक हजार करोड़ की ठगी के मामले में दो चिटफंड कंपनियों के डायरेक्टर को पंजाब से गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है।

बता दे कि पकड़े गए आरोपी का नाम रविन्द्र सिंह सिद्धु (44) व खजान सिंग (46) है, पकड़े गए दोनों आरोपी पंजाब से है। एसपी अमरेश मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2011 में लोधीपारा चौक रायपुर में कीम इनफ्रास्ट्रक्चर एवं डेव्हलपर्स लिमिटेड तथा नेक्टर कमर्शियल गु्रप ऑफ कंपनी खोलकर रखे थे। जिसे आरोपियों ने आरबीआई एवं सेबी से रजिस्टर्ड होना बताकर छत्तीसगढ़ के तीन जिला रायपुर, दुर्ग व राजनांदगांव के भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाया। आरोपियों लोगों को झांसे में लिया कि उक्त कंपनी में पैसा जमा करोगे तो 6 वर्ष 3 माह में राशि दोगुना हो जाएगा। इसके अलावा आपकों कमीशन के रूपए में राशि दिया जाएगा तथा समय समय पर कार, मोटरसायकल एवं लेपटाप भी दिया जाएगा। जिससे कई लोग झांसे में आ गए और पैसे जमा कर दिया। फिर आरोपियों ने वर्ष 2016 में ऑफिस बंद कर फरार हो गए। पीडि़त की शिकायत पर पंडरी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिए थे। जांच के दौरान पुलिस एक आरोपी नरेन्द्र सिंह निवासी पंजाब को पूर्व में गिरफ्तार किए थे। आरोपी नरेन्द्र से पूछताछ के बाद पुलिस ने पंजाब में कैंप कर दोनों डायरेक्टर रविन्द्र व खजान सिंग को गिरफ्तार किया है।

*कंपनी के खिलाफ देश भर में अपराध दर्ज-*

कंपनी के खिलाफ देश भर के कई जगहों पर अपराध दर्ज है जैसे- ग्वालियर, मुरैना, भिण्ड, जम्मू, राजनांदगांव, गंगा नगर (राजस्थान), अम्बाला (हरियाणा), सिरसा (हरियाणा), भावनगर (गुजरात) है। इन जगहों पुलिस लगातार आरोपियों की पतासाजी कर रही थी लेकिन छत्तीसगढ़ पुलिस को सफलता मिली। पुलिस ने आरोपियों के छत्तीसगढ़ स्थित जमीन को जब्त करेगी। जिसमें अभनपुर के ग्राम बेंदी स्थित 3 एकड़, तिल्दा में 14 एकड़, बागबाहरा महासमुंद में 55 एकड़ और गातापार अभनपुर में 3 एकड़ भूमि है।

Share This News