पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर वर्ष 2018 में नक्सली हमले में शहीद होने वाले 25 वीर जवानों को करेंगे नमन
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः-
पुलिस स्मृतिदिवस के अवसर पर वर्ष 2018 में नक्सली हमले में शहीद होने वाले 25 वीर जवानों को करेंगे नमन
*रायपुर:-* प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 21 अक्टूबर को माना पुलिस ग्राऊण्ड में पुलिस स्मरण दिवस मनाया जाता है। इस दौरान छत्त्तीसगढ़ राज्य में शहीद हुए 25 वीर जवानों को याद कर श्रद्धांजलि दिया जाएगा और कमांडरों द्वारा परेड कर सैल्यूट किया जाएगा।
बता दे कि आज चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर माना में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में शहीद हुए 25 वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उसके बाद परेड कमांडर परेड कर सैल्यूट करेेंंगे। जिसके बाद शहीदों के घर जाकर व अध्ययन किए गए विद्यालयों में जानकार उनका वर्णन करेंगे। उनका क्या योगदान रहा ये सब बताया जाएगा और पुलिस में अपनी सेवाएं दे ये अपील करेंगे।
*इसलिए मनाते है पुलिस स्मृति दिवस-*
पुलिस स्मृति दिवस प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। बताया जाता है कि आज से 55 साल पहले 21 अक्टूबर 1959 में लद्दाख में तीसरी बटालियन की एक कंपनी को भारत-तिब्बत सीमा की सुरक्षा के लिए लद्दाख में हाट-स्प्रिंग में तैनात किया गया था। कंपनी को टुकडिय़ों में बांटकर चौकसी करने को कहा गया। जब बल के 21 जवानों का गश्ती दल हाट स्प्रिंग में गस्त कर रहा था तभी चीनी फौज के एक बहुत बड़े दस्तेे ने इस गस्ती टुकड़ी पर घात लगाकर आक्रमण कर दिया। तब बल के मात्र 21 जवानों ने चीनी आक्रमणकारियों का डटकर मुकाबला किया। मातृभूमि की रक्षा के लिए लड़ते हुए 10 वीर जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। केंद्रिय रिजर्व पुलिस बल के इन बहाुदर जवानों के बलिदान को देश के सभी केंद्रीय पुलिस संगठनों व सभी राज्यों की सिविल पुलिस द्वारा पुलिस स्मरण दिवस के रूप में मनाया जाता है।
*इन जवानों को किया जाएगा याद-*
नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को याद करेंगे। जिसमें आरक्षक पुनेम पनकू, मोहित पटेल, संतोष यादव, सहायक आरक्षक राज लेकाम, उपनिरीक्षक मूलचंद कंवर, उपनिरीक्षक विनोद सिंह, आरक्षक देवनाथ पुराजी, रायसिंह मरकाम, लखन गट्पल्ली, सहायक आरक्षक सीताराम बाकड़े, सोनधर हेमला, मडकम हांदा, कड़ती मुकेश, आरक्षक एट्टी आनंदराव, लेखाराम बघेल, भोजसिंह टांडिल्य, गणेश्वर सिंह, रामकुमार यादव, टिकेश्वर कुमार धु्रव, सहायक आरक्षक सालिकराम सिन्हा, प्रधान आरक्षक विक्रम यादव, आरक्षक राजेश सिंह, रविनाथ पटेल व अरूण राजभर है।

