LatestNewsछत्तीसगढ़

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,ओडीसा के युवक से 34 नग हीरे बरामद

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः-

रायपुर:- पुलिस ने मैनपुर थाना के अंतर्गत एक हीरा बेचने वाले उड़ीसा के व्यवसाई के पास से पुलिस ने 34 नग हीरा बरामद किया है। जिसकी कीमत 3 लाख बताई जा रही है पुलिस को सूचना मिली थी कि कोई हीरा व्यवसाई हीरा बेचने की फेर में धमतरी या रायपुर की ओर निकला है जिसके आधार पर झरियाबहारा के पास पुलिस ने घेराबंदी कर एक संदेही युवक को धर दबोचा जिसके पास से 34 हीरे बरामद किए गए।दरअसल मैनपुर क्षेत्र में पहली खाड हीरा खदान लंबे अरसे से हीरा तस्करों के लिए वरदान साबित हो रहा है। यहां हीरे का अवैध खनन करने वालों से उड़ीसा के व्यवसाई लंबे समय से हीरा खरीद रहे हैं। मैनपुर पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिलती रहती है लेकिन इस हीरा खदान में हो रहे अवैध खनन को पुलिस अब तक बंद नहीं करा पाई है।

Share This News