LatestNewsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ खबरें फटाफट

छत्तीसगढ़ खबरें फटाफट मुकेश भारती के साथ:-

✅ टीपी नगर कोरबा में कांग्रेस उम्मीदवार जयसिंह अग्रवाल का भव्य स्वागत किया मोटर गैरेज मिस्त्री संघ ने.
✅ चैनलों में गलत बाइट देना सोनम को पड़ गया महंगा ,कारण बताओ नोटिस जारी ,रायपुर हुई अटैच.
✅ प्रथम चरण में 70 फीसदी से ज्यादा मतदान, सुरक्षित मतदान के लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा बलों को दिया धन्यवाद.
✅ रामपुर विधानसभा क्षेत्र के बरपाली में केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने भाजपा प्रत्याशी ननकीराम कंवर के पक्ष में ली आमसभा. भाजपा की सरकार को गांव, गरीब, किसानों की हितैषी बताया.
✅ जकांछ सुप्रीमो अजीत जोगी ने बांकीमोंगरा क्षेत्र में ली आमसभा. भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना.
✅ कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के गजरा में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल आमसभा को करेंगे संबोधित.
✅ माकपा के केन्द्रीय सचिव मंडल सदस्य जोगेश्वर शर्मा ने ली प्रेसवार्ता. कहा-भाजपा को हराना माकपा का लक्ष्य.
✅ उरगा थाना अंतर्गत कनकी-पंतोरा मार्ग में भादा के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से जा टकराई बाइक. युवक की हादसे में मौत, दो घायल. जोगी की आमसभा में शामिल होने जांजगीर जिले से आया था युवक.
✅ पोड़ी लमना मार्ग में खून से लथपथ मिले युवक की उपचार के दौरान मौत.
✅ सीएसईबी चौक के पास युवती पर चाकू से हमला. जुर्म दर्ज.
✅ बिलासपुर-कटनी एवं अनूपपुर-अंबिकापुर सेक्शन में आवश्यक रखरखाव के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों का परिचालन रहेगा प्रभावित.
✅ कटघोरा: रावणभाठा गायत्री मंदिर के पास से बाइक पार, जुर्म दर्ज.
✅ रामपुर चौकी अंतर्गत कांशीनगर में बाइक-स्कूटी की भिड़ंत में महिला घायल.
✅ बालको: ग्राम पंचायत सोनपुरी से मोटर सायकल चोरी.
✅ सीएसईबी चौकी अंतर्गत सीनियर क्लब के पास युवक की पिटाई, बलवा का मामला दर्ज.
✅ विश्व मधुमेह दिवस पर निःशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर 14 को.

Share This News