दो जनताना सदस्य सहित पांच गिरफ्तार
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती
जगदलपुर,। बीजापुर जिले की बासागुड़ा थाना पुलिस एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल ने डल्ला-मल्लेपल्ली के जंगल में पहाड़ की घेराबंदी कर जनताना सरकार के दो सदस्य सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन वारंटी नक्सली हैं। यह जानकारी बस्तर के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि आरोपित वर्षों से मिलिशिया, भूमकाल मिलिशिया, जनताना सरकार आदि में सक्रिय थे।कई नक्सली घटनाओं में इनकी प्रमुख भूमिका रही है। इनके नाम ओयाम सन्नू, उईका सन्नू, मोडियम पाण्डू, उईका जोगा एवं मोडियम लखमू हैं।

