जमीनों पर अवैध निर्माण रोकने और ग्रीन बेल्ट पर कब्जा हटाने की मांग
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती:-
एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना अंतर्गत विभिन्न गाँवों के पुनर्वास के लिए चयनित और राज्य शासन द्वारा बसाहट के लिये प्रबंधन को उपलब्ध कराई जमीन पर बेधड़क कब्जा कर निर्माण कार्य हो रही है । जिसपर कड़ाई से रोकथाम करने की मांग को लेकर माकपा के जिला सचिव सपुरन कुलदीप और भुविस्थापित कल्याण समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र राठौर के नेतृत्व में एक सयुंक्त प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य महाप्रबन्धक कुसमुंडा परियोजना को ज्ञापन सौंपा है।
गौरतलब है कि 30 साल पहले से कुसमुंडा प्रोजेक्ट के लिए अधिग्रहित ग्रामो जरहाजेल, बरपाली,बरकुटा, दुरपा, गेवरा आदि के विस्थापित होने वाले परिवारों को पुनर्वास के तहत खम्हरिया के पास वैशाली नगर बसाहट दिया जाना है जिसमे अभी तक बरपाली के लोंगो को ही प्लाट उपलब्ध कराया गया है जबकि अन्य गाँव के विस्थापितों को बसाहट नहीं दिया गया है । उपलब्ध कराए गए प्लाट में भी बाहरी लोंगो के द्वारा मकान बनाकर रहने की शिकायत है । एसईसीएल द्वारा इसी जगह पर बाकी गाँवों के विस्थापितों को बसाहट के लिये प्लाट दिया जाना प्रस्तावित है किंतु इससे पहले ही पूरे क्षेत्र में बाहरी तत्वों के द्वारा आपसी सांठगांठ और मिलीभगत कर कब्ज़ा किया जा रहा है जिससे भुविस्थापित परिवारों को आने वाले दिनों में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा । भुविस्थापितो के लिए आबंटित जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को रोकने के मामले में एसईसीएल प्रबंधन के अधिकारीं उदासीन बने हुए है जिससे उनके मिलीभगत की बात भी सामने आ रही है । प्रतिनिधि मंडल ने कहा है कि यह जमीन भुविस्थापितो की है और इसपर हो रहे अवैध कब्जा और अवैध निर्माण को तोड़ा जाये तथा विस्थापित परिवारों को मॉडल ग्राम योजना के तहत बसाने के लिए उपयुक्त पहल किया जाये ।
ग्रीन बेल्ट पर कब्जा और अवैध निर्माण पर एसईसीएल मौन क्यों ?
इमलीछापर से सर्वमंगला नगर के मध्य करोडो रूपये खर्च कर हरित पट्टिका (ग्रीन बेल्ट) विकसित की गयी है जिसके तहत सड़क के किनारे वृक्षारोपण किया गया है । देखते देखते पेड़ो की अवैध कटाई कर लोंगो ने बलात कब्जा कर लिया है कई निर्माण कार्य भी कर लिया गया है । ग्रीन बेल्ट का निर्माण पर्यावरणीय संतुलन तथा प्रदूषण को रोकने के लिये करवाया जाता है । प्रबंधन द्वारा अपने खदान विस्तार के लिए जनसुनवाई के दौरान इसे अपने उपलब्धि और जिम्मेदारी बताते हुए गिनाती है किंतु आज तक इस अवैध कब्जे और निर्माण को रोकने के लिए कार्यवाही करने के लिए सामने नहीं आई है । प्रतिनिधि मंडल ने इस पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए मांग किया है कि ग्रीन बेल्ट को बचाया जाये तथा कुसमुंडा -कोरबा मार्ग में होने वाले हादसों तथा राहगीरों को धूल धुँआ से बचाने के लिए सड़क चौड़ीकरण की प्रस्तावित कार्य को तत्काल पूरा किया जाए ।

