पत्रकार प्रेस परिषद के अध्यक्ष समीम दुर्रानी ने कोतवाली पहुचकर कोतवाल रवि सैनी व एस.आई कश्मीर सिंह को होली के पावन पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी।
रामनगर न्यूज़ होम लाइव व्यूरो :-
रामनगर पत्रकार प्रेस परिषद के अध्यक्ष समीम दुर्रानी ने कोतवाली पहुचकर कोतवाल रवि सैनी व एस.आई कश्मीर सिंह को होली के पावन पर्व की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए होली के दौरान क्षेत्र में किए गए सुरक्षा के मद्देनज़र पुख्ता इंतज़ाम एवं होली के दिन पनिया सोत मज़ार पर हज़ारो लोगों की आवाजाही के लिए कड़े इंतजाम की सराहना की और क्षेत्र के बगीचों में आ रही बाहर की लेबर के सत्यापन के विषय पर ज़ोर देते हुए कहा कि क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन आवश्यक है इस पर कोतवाल रवि सैनी ने जल्द ही सत्यापन के विषय पर कार्यवाही करने की बात कही
इस दौरान पत्रकार प्रेस परिषद के संरक्षक घनश्याम सती,सग़ीर अशरफ, रमेश चन्द्र टम्टा,अज़ीम खान,लक्ष्मी दत्त मंदोलिया,जलीस अहमद कासमी,पूरन शर्मा, मयंक मैनाली ,संजय मेहता,ओम प्रकाश आर्यवंशी,गणेश कुमार गगन,पंकज तिवारी,सलीम अहमद,कलिमद्दीन,हरपाल सिंह लटवाल,विनोद कुमार,शमसाद अली,नेमपाल सिंह सैनी,नितेश जोशी,वीरेन्द्र कुमार,मुकेश छिमवाल ,आदिल खान,असलम सिद्दीकी,प्रकाश भट्ट,दिलशेर अली आदि ने बधाई दी

