LatestNewsछत्तीसगढ़

5 लोगों की निर्मम हत्या करने वाले दो नाबालिक गिरफ्तार

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती:-

रायपुर:- राजधानी के सिद्धार्थ चौक स्वीपर कॉलोनी स्थित झोपड़ी में आग लगाकर एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को दो अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि 9 मार्च को तड़के करीब 4 बजे स्वीपर कॉलोनी निवासी सुजीत दीप के घर में अचानक आग लग गई। इससे सुजीत दीप, उसकी पत्नी प्रिया, दो पुत्री लक्षिता, काव्या और मां सुजाताआग की चपेट में आ गए थे। हादसे में सुजीत दीप और दोनों बच्चियों की मौत मौके पर हो गई थी, वहीं प्रिया और मां सुजाता दीप की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया था। मृतका प्रिया दीप ने मरने से पूर्व बयान दिया था कि घटना वाले दिन दो लड़के उसके घर के पास बैठकर बीड़ी पी रहे थे। पुलिस ने दोनों अपचारी बालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो बताया कि प्रिया दीप ने उन दोनों को वहां से भगाया था। उसको सबक सिखाने के लिए जलती हुई माचिस की तीली झोपड़ी में फेंक दी थी। पुलिस ने दोनों अपचारी बालकों को धारा 436, 302,34 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Share This News