LatestNewsछत्तीसगढ़

पति-पत्नि में होता था विवाद, पत्नि की जुदाई में पति ने लगाई फांसी

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती

लावन स्थित राम मंदिर चैक वार्ड 10 के एक युवक ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार लवन वार्ड क्र. 10 राम मंदिर चैक निवासी प्रशांत उर्फ गोलू यादव पिता स्व. बिसाहू राम यादव उम्र 27 वर्ष ने बीती रात अपने के म्यांर में गमछे के सहारे फंासी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। शुक्रवार की सुबह जब परिवार वालों ने फंदे से लटकता देख इसकी सूचना पुलिस की दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार पति-पत्नि में अक्सर विवाद होता रहता था। इसी वजह से मृतक की पत्नि ससुराल छोड़कर मायके चली गई थी। मृतक गोलू यादव ने अपनी पत्नि को फोन से बात कर वापस ससुराल आने के लिए कहा फिर पत्नि अपने पति को कहा कि तुम बार-बार मुझसे झगड़ा करते हो अपने साथ चार सियान लोगों को लेकर आवोगे तब ही तुम्हारे साथ जाऊंगी कहके फोन से बोली। इतने में पत्नि की जुदाई उससे बरदास्त नहीं हुई और मृतक गोलू यादव ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।

Share This News