छत्तीसगढ़ के लोक पर्व पर अवकाश घोषित करने से उत्साह
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती
कोरबा…..
प्रदेश की भूपेश सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ के लोक पर्व हरेली कर्मा जयंती विश्व आदिवासी दिवस एवं हरितालिका तीज पर्वों पर सामान्य अवकाश घोषित किए जाने से छत्तीसगढ़ वासियों में उत्साह बना हुआ है इसी तारतम में छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति संवर्धन समिति के प्रदेश अध्यक्ष मोहन सिंह प्रधान प्रदेश महासचिव प्यारेलाल चौधरी संरक्षक इंजीनियर हरिश्चंद्र निषाद यू आर महिलांगे घनश्याम श्रीवास संतोष शुक्ला तरुण राठौर आदि ने छत्तीसगढ़ राज्य की गठन के 18 वर्षों बाद छत्तीसगढ़ वासियों का सम्मान बढ़ाने की गई इस घोषणा के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया है छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति संवर्धन सेवा समिति पिछले 15 वर्षों से छत्तीसगढ़ के सभी लोक पर्व के अवकाश की घोषणा की मांग करती रही है
प्यारे लाल चौधरी ने बताया कि छत्तीसगढ़ वासियों की लोक पर्व छेरछेरा दिवस को भी सामान्य अवकाश घोषित करने की मांग की गई है.

