प्रेमी जोड़े ने किया विषपान,112 की टीम मौके पर पहुच बचाई जान
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती।
कोरबा के रजगामार चौकी क्षेत्र के ग्राम केरवां में रहने वाले एक प्रेमी जोड़े ने जहर का कर लिया। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। किन कारणों से उन्होंने यह कदम उठाया इस बात का पता नहीं चल सका है। मामले में खास बात यह है,कि दोनों शादी के लायक नहीं हुए हैं बावजूद इसके लड़की लड़के के घर में रहती थी।
बाली उमर का प्यार कितना खतरनाक हो सकता हैं इस बात का अंदाजा अचेत हालत में जिला अस्पातल में पड़े इन प्रेमी जोड़ों को देखकर आसानी से लगाया जा सकता है। अज्ञात कारणो से दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया,हालत बिगड़ने पर दोनों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया है जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रेमी रजगामार चौकी क्षेत्र के ग्राम केरवां का निवासी है जबकि प्रेमिका आमाडांड की है। लड़के की मां की मानें तो पिछले डेढ़ माह से लड़की उसके घर में पुत्र के साथ ही रह रही थी।दोनों अभी शादी के लायक नहीं हुए हैं बावजूद इसके वे किस रिश्ते से साथ में रह रहे थे इस बात का पता नहीं चल सका है। कहा तो जा रहा है,कि दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया हैं हालांकि इस बात की पुष्टि किसी ने नहीं की है।
प्रेमी जोड़े के द्वारा जहर सेवन किए जाने की सूचना जैसे ही डायल 112 को हुई वैसे ही मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को माध्यम से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया। दोनों को उपचार मिलने में अगर जरा भी देरी होती तो उनकी जान भी जा सकती थी,लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बहरहाल जिला अस्पताल में दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। आपसी विवाद के बाद दोनों के द्वारा जहर सेवन किए जाने की बात कही जा रही है। दोनों के बीच आखिर किस बात को लेकर विवाद हुआ हैं इसका रहस्य अभी भी बरकरार है। होश में आने के बाद ही पता चल पाएगा,कि आखिर किन कारणों से दोनों ने जहर का सेवन किया है।

