LatestNewsछत्तीसगढ़

सब्जी विक्रेता की पत्नी ही निकली हत्यारिन,अपने पूर्व पति के साथ मिलकर कर दी हत्या

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती

कोरबा:- कटघोरा थाना क्षेत्र के जटगा पुलिस चौकी अंतर्गत बनवार पुल के नीचे सब्जी विक्रेता शिवबालक श्रीवास की कल बंद बोरे में लाश मिली थी।इस अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने चंद घंटों में ही सुलझा लिया है।हत्या किसी और ने नहीं बल्कि शिवबालक की पत्नी ने ही अपने पूर्व पति सहित अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया था।पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी।

Share This News