LatestNewsछत्तीसगढ़

कोरबा मंडल में भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव पूर्व व पूर्व विधायक लखन लाल देवांगन हुए मुख्य रूप से उपस्थित

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती

भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान कार्यक्रम कोरबा मंडल के वार्ड क्रमांक 8 कुम्हार मोहल्ला में भाजपा सदस्यता अभियान आयोजित किया गया भाजपा केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म जयंती के पश्चात निरंतर सदस्यता अभियान प्रत्येक मंडल बूथ एवं शक्ति केंद्र तथा सभी मोर्चा प्रकोष्ठ में यह भाजपा की सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है इसी तारतम्य में कोरबा मंडल के वार्ड क्रमांक 8 कुम्हार मोहल्ला में भी सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें पूर्व संसदीय सचिव पूर्व विधायक व पूर्व महापौर लखन लाल देवांगन द्वारा मुख्य रूप से उपस्थित होकर आम जनमानस और कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया गया इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव देवांगन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है देश तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है निश्चित ही बढ़-चढ़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता हासिल करें उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों को और कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक सदस्य बनाने आह्वान किया कार्यक्रम में कोरबा नगर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल महामंत्री ईश्वर पटेल परमिंदर सिंह विनय जायसवाल आत्माराम संजू देवी राजपूत एवं शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता बूथ के कार्यकर्ता सहित मंडल के अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This News