LatestNewsछत्तीसगढ़

एचएम से सम्मानित हुई गोल्ड मेडलिस्ट ममता

न्यूज होम लाइव के लिए मुकेश भारती की रिपोर्ट

कोरबा। नेपाल ओपन इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त ममता प्रजापति ने बुधवार को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से मुलाकात की। इस अवसर पर मंत्री साहू ने ममता को मेडल पहनाकर आशीर्वाद प्रदान किया।किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के महासचिव तारकेश मिश्रा ने बताया कि अभी शालेय किक बॉक्सिंग खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त खिलाड़ियों को राज्य सरकार ने नकद राशि से पुरस्कृत किया है। अब हमारे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को प्रोत्साहित कर मंत्री ने प्रदेश के किक बॉक्सिंग खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया है। इस अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पुरुष व महिला वर्ग के अलग-अलग वजन वर्ग में पाइंट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट, फुल कांटेक्ट, लो किक एवं म्यूजिकल फार्म्स इवेंट में फाइटिंग स्किल का प्रदर्शन कर जिले के खिलाड़ियों ने मेडल जीते थे। यह प्रतियोगिता काठमांडु स्थित दशरंगशाला इंडोर स्टेडियम में एक से चार जून के बीच आयोजित हुई थी।किराने की दुकान चलाते हैं पिताममता राताखार निवासी चंद्रशेखर प्रजापति की सुपुत्री है, जो किराने की दुकान चलाते हैं और वह दुर्ग में रहकर पढ़ाई कर रही है। नेपाल के काठमांडु में आयोजित किक बॉक्सिंग की ओपन स्पर्धा में जिले के चार खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व किया था। नेपाल किक बॉक्िसग संघ वाको नेपाल के तत्वावधान में हुई जूनियर एवं सीनियर वर्ग की इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से 65 समेत छत्तीसगढ़ की टीम के सात सदस्यों में कोरबा के सर्वाधिक चार खिलाड़ी शामिल हुए थे।

Share This News