उत्तराखंड में संक्रमितों का आंकड़ा 46 हुआ
न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क:-
देहरादून। राजधानी देहरादून में लगातार बढ़ रहे कोरोना के संक्रमितों से अब उत्तराखंड में संक्रमितों का आंकड़ा 46 हो गया है। अब तक देहरादून में 24 मरीज सामने आ चुके हैं। जिसमें से 18 लोग कोरोना ठीक भी हो चुके है। अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 109 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि दो लोगों की पॉजीटिव रिपोर्ट आई है। अब तक उत्तराखंड में कुल 3,677 सेंपल लिए गए थे, जिनमें से 3228 सेंपल निगेटिव आए हैं। अभी भी 469 सेंपल की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


