प्रख्यात साहित्यकार, पत्रकार मंगलेश डबराल का कोरोना से निधन
*प्रख्यात साहित्यकार, पत्रकार मंगलेश डबराल का निधन*


न्यूज होम लाइव नेटवर्क..
दिल्ली। साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता, हिंदी के प्रख्यात लेखक, कवि और पत्रकार मंगलेश डबराल का निधन हो गया है। उनके निधन से हिंदी साहित्य जगत की बहुत बड़ी क्षति हुई है। डबराल को कोरोना संक्रमण हो गया था, उनका इलाज पहले गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, बाद में उन्हें एम्स दिल्ली शिफ्ट किया गया था। लेकिन अब उनकी मौत की खबर आई है। हिंदी साहित्य जगत और उत्तराखंड के लिए यह एक बहुत बड़ी क्षति है।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पिथौरागढ़ के जिला अध्यक्ष सुशील खत्री एवं सीमांत के सभी पत्रकारों ने साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता, हिंदी भाषा के प्रख्यात लेखक, कवि और पत्रकार श्री मंगलेश डबराल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने श्री मंगलेश डबराल के निधन को हिन्दी साहित्य को एक बङी क्षति बताते हुये दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

