FEATUREDGeneralLatestNewsमध्य प्रदेशराज्य

प्रेमी से बात ना करने की सलाह बेटी को नागवार गुजरी और कर दी पिता की हत्या

प्रेमी से बात ना करने की सलाह बेटी को नागवार गुजरी और कर दी पिता की हत्या

बैतूल ।अपनी नाबालिग बेटी को प्रेमी से मोबाइल से बात करने से मना करने पर पिता को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। प्रेमी से बात करने में टोकाटोकी बेटी को नागवार गुजरी और उसने पिता की हत्या कर दी. यह घटना मध्य प्रदेश के बैतूल की है।

प्रेमी ने दिया जुर्म में साथ

जानकारी के अनुसार लड़की जब घर में रहती थी तो वह घंटों प्रेमी के साथ मोबाइल पर बात करती थी। यह देख पिता को गुस्सा आया और उसने डांट दिया। जिससे नाराज होकर उसने अपने पिता की हत्या की साजिश रची।इसमें उसने अपने प्रेमी और उसके दोस्तों का साथ लिया.

शव से बदबू आने पर डालती थी परफ्यूम

बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी और शव को घर के पीछे झाड़ी में छिपा दिया। जब शव से बदबू आने लगी तो उसने शव पर परफ्यूम डाल दी। लेकिन अचानक गांव के लोगों ने शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जब इस बारे में मृतक की बेटी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच बोल दिया। पुलिस ने नाबालिग और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

Share This News