बेरीनाग खितोली ग्राम में श्री मूलनारायण युवा बैडमिंटन क्लब चैंपियनशिप का आयोजन किया
बेरीनाग खितोली ग्राम में श्री मूलनारायण युवा बैडमिंटन क्लब चैंपियनशिप का आयोजन किया
————————–


बेरीनाग नगर पंचायत के खितोली ग्राम में श्री मूलनारायण युवा बैडमिंटन क्लब के तत्वाधान में बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, बेरीनाग गंगोलीहाट पाखू डीडीहाट व आसपास के प्रतिभागियों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
समारोह के मुख्य अतिथियों में श्री हेमचंद्र पंत नगर पंचायत अध्यक्ष बेरीनाग एवं श्री खजान चंद गुड्डू पूर्व दर्जा राज्यमंत्री उत्तराखंड ने रिबन काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया.
अंडर 15 बालक वर्ग में दीपांशु पंत व बालिका वर्ग में दीपशिखा ने
शानदार बाजी मारी, युगल वर्ग में युगल वर्ग का फाइनल मुकाबला विनोद पाठक तरुण पांडे एवं जगदीश कुमार अकेला प्रमोद दिगारी के बीच खेला गया, जिसमें तरुण पांडे और विनोद पाठक की जोड़ी ने 23-21, 14-21, 21-15 से युगल खिताब अपने नाम किया, पुरुष एकल वर्ग में हरीश पंत ने गौरव जोशी को कांटे की टक्कर में 21-19, 11-21, 21-15 से पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की.
खितोली ग्राम के समस्त ग्रामवासी एवं सभी खेल प्रेमियों ने इस शानदार आयोजन में अपना भरपूर अमूल्य योगदान प्रदान दिया. आयोजन बहुत ही सराहनीय बहुत ही शानदार था

